Posts

Showing posts with the label Poem

शिक्षक-शिक्षा-शिक्षित

शिक्षक वही जो शिक्षित करे, शिक्षा वही जो मर्मज्ञ हो  शिक्षक दिवस का प्रणाम 🥰 धन्यवाद मुझे जीवन के आयामों पर शिक्षित करने के लिए... धन्यवाद निःस्वार्थ मार्गदर्शन के लिए... धन्यवाद मेरे जीवन के कुछ हिस्से के कुछ किस्से बनने के लिए... कुछ सीखा है, कुछ सीखना है...  यही दुआ करेगें की सीखने-सिखाने का ये दौर जीवन भर चलता रहे... एक बार फिर, मेरे जीवन के शिक्षक बनने के लिए धन्यवाद 🥰🙏🏼 आशीष

[Poem] Hmmm, Its begun

Image
Hmmm, Its begun Yeah, I'm in a different zone, I'm in a different space  This is for sure, not a void Oh this is courtship! As though there exists a force... like gravity.  Oh, it's love!  It's invisible but it's here, right here Whether I accept it or not, it's here, right here  The sun doesn't "rise", but there it is everyday  It wouldn't matter, even if gravity pushed me away instead of pulling me in What matters is that force here that helped me be someone on this planet The force of love that tightens me... the force that makes me the person in this space  Thank you..  my Partner in Crime, Garima!!! ~ Ashish ~

[Poem] इश्क़ है जनाब...

Image
इश्क़ है जनाब...  इश्क़ है जनाब... रंग तो दिखाएगा ही... रंगीन तो पहले से ही थे जनाब हम... अब तो कमबख्त कमीना बनाएगा ही... ---- इश्क है जनाब... कभी हंसायेगा भी... कभी रुलायेगा भी... अब तो कमबख्त ये कमीना बनाएगा ही... ---- इश्क है जनाब,  ये कमबख्त रातों को जगाये गा भी... ये कमबख्त रातों को सुलायेगा भी... अब तो कमबख्त इश्क अपना कमीनापन तो दिखाएगा ही... ---- इश्क है जनाब,  ये रूठेगा भी... मनायेगा भी...  ये अठखेलियाँ करेगा भी...  अब तो कमबख्त इश्क अपना कमीनापन तो दिखाएगा ही... --- ~ आशीष ~

[Poem] हाँ, कहीं जिंदा हूँ मैं...

हाँ, कहीं जिंदा हूँ मैं...  किसी के ग़म में, गुम हो जाऊँ... हाँ, जिंदा हूँ मैं...  किसी की खुशी मैं, खिलखिला जाऊँ... हाँ, जिंदा हूँ मैं...  नवजात की किलकारी से आंखे भर आए... हाँ, जिंदा हूँ मैं...  किसी रिश्ते के दूर हो जाने से, रिक्त स्थान बना रहे... हाँ, जिंदा हूँ मैं...  किसी की जीवन चक्र संपूर्ण हो, और सहानुभूति का भाव आता रहे... हाँ, जिंदा हूँ मैं...  राह पर चलते किसी पत्थर को हटा देना, सम्वेदना के स्पन्दन होता रहे... हाँ, जिंदा हूँ मैं...  जीवन का इस प्रकृति के हर कण से, हर एक भाव से करुणा बनी रहे... हाँ जिंदा हूँ मैं...  इन पंक्तियों से तुम्हारे मनःस्थिति पर हलचल कर जाऊँ... हाँ जिंदा हूँ मैं... ~ आशीष ~

[Poem] कहानी कान की...

Image
कहानी कान की...  पहले जनेऊ थी... जो कान पर लमूट लिया करती थी... फिर ऐनक आयी... जो कानों पर ठहरा करती थी... कुछ हुआ यूँ कि headphones 🎧 ने अपनी जगह ली... इतना सब ठीक था...  कान ने भी कहा कि मैं तो साइड में था भाई तब भी इतना बोझा... सामने होता तो क्या हाल करते...  इतना ही कहना हुआ था कि दो डोरीयां आयी और अब आकर सध गयी...  और बोली... दोस्त तुम ना होते तो शायद मैं मेरे आका की जिंदगी ना बचा पाता...  #wearmask   ~ आशीष ~  

[Thoughts] म्रत्यु

"म्रत्यु" म्रत्यु एक अंत नहीं,  आरम्भ है... कुछ अनंत काल के अनसुलझे समीकरणों का, कुछ क्षितिज पर बुने नए समीकरणों का,  इस आस से की वो सुलझेगे "आशीष"

[Poem] किसान की किसानीयत

Image
ये रक्त है... जो सुर्ख है... जो लाल है... इस खून में यूँ ही नहीं उबाल है...  कुछ रंग था उस जंग का...  वहीं रंग है इस जंग का...  कुछ लड़ी थी सरहदों पर...  आज भी लड़ी जा रहीं है सरहदों पर...  बन्द कमरों मे कुछ काग़ज़ों से जमीनी नाप ले गए...  ना नाप पाए किसान का सम्मान... ----------------------------------------- रक्त था जवान का...  रक्त है किसान का...  मोल ना  लगा था यूँ...  मोल ना लगेगा यूँ...  ना इंच एक हिला था तब,  ना इंच एक हिला हूँ अब...  माहौल सर्द है का...  उबाल है विचार का...  ...

[Thoughts] केसरिया

Image
केसरिया   प्रेम का रंग है केसरिया... प्रेमी के संग है केसरिया...  जंग का रंग केसरिया... वीरता का प्रमाण केसरिया... बलिदान का रंग केसरिया...  भोर का पहला स्पंदन केसरिया... सूर्य की पहली किरण केसरिया... करवा चौथ का चाँद केसरिया...  गाजर के हलवे मे केसरिया... पीले चावल मे केसरिया...  केसरिया एक रंग नहीं... एक भावना है... एक एहसास है... एक प्रमाण है...